चान्हो के ताला ग्राम में लगा 12 पड़हा जेठ जतरा

प्रखंड के ताला गांव में 12 पड़हा जेठ जतरा का आयोजन किया गया. जतरा में पिपराटोली, ताला, मसमानो, बरवाटोली समेत अन्य गांव के खोड़हा शामिल हुए. कार्यक्रम में मांदर की थाप पर लोगों ने गीत व नृत्य की प्रस्तुति की.

चान्हो. प्रखंड के ताला गांव में 12 पड़हा जेठ जतरा का आयोजन किया गया. जतरा में पिपराटोली, ताला, मसमानो, बरवाटोली समेत अन्य गांव के खोड़हा शामिल हुए. कार्यक्रम में मांदर की थाप पर लोगों ने गीत व नृत्य की प्रस्तुति की. पूर्व डीडीसी सह समाजसेवी डॉ परमेश्वर भगत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि जतरा हमारी परंपरा व संस्कृति की पहचान है. मौके पर जतरा संचालन समिति के सोमा उरांव, बुद्धदेव उरांव, मंगेश्वर उरांव, महादेव उरांव, ठिरका उरांव, उमेश प्रजापति, पूर्व मुखिया दुखना भगत, सोमेश महतो, मनोज यादव, फूलचंद महतो, सुरेश उरांव, धनु महली, सोमे उरांव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >