रांची़ : मृतक की महिला मित्र बदल रही है बयान

रांची़ : नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटुवा में सप्लायर रोशन लाल मिर्धा की हत्या मामले में उसकी महिला मित्र बार-बार बयान बदल रही है, जबकि वह घटना की चश्मदीह गवाह है. एसएसपी ने बताया कि उसके बयान बदलने के कारण रोशन के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उस प्राथमिकी के आधार […]

रांची़ : नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटुवा में सप्लायर रोशन लाल मिर्धा की हत्या मामले में उसकी महिला मित्र बार-बार बयान बदल रही है, जबकि वह घटना की चश्मदीह गवाह है. एसएसपी ने बताया कि उसके बयान बदलने के कारण रोशन के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
उस प्राथमिकी के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है़ जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा़ गौरतलब है कि शुक्रवार की रात ललगुटुवा ओवरब्रिज के समीप किराये पर रहनेवाले रोशन लाल मिर्धा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >