रांची : कई मोहल्ले में जलजमाव, सड़कों पर थमा पानी

रांची : राजधानी में रविवार को भी रुक-रुक कर बारिश होती रही. इससे कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बनी रही. करीब 13 मिलीमीटर बारिश हुई. नालियां जाम होने के कारण सड़कों पर ही बारिश का पानी जमा हो गया. इससे वाहन चालकों काे काफी परेशानी हुई. करमटोली चौक, मेकन चौक के समीप व […]

रांची : राजधानी में रविवार को भी रुक-रुक कर बारिश होती रही. इससे कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बनी रही. करीब 13 मिलीमीटर बारिश हुई. नालियां जाम होने के कारण सड़कों पर ही बारिश का पानी जमा हो गया. इससे वाहन चालकों काे काफी परेशानी हुई. करमटोली चौक, मेकन चौक के समीप व रांची रेलवे स्टेशन के समीप सड़कें तालाब की तरह दिख रही थीं.
इधर, शनिवार की शाम को हुई मूसलाधार बारिश के कारण हलधर प्रेस गली, बिहार क्लब गली, नेताजी नगर कांटाटोली, लोहरा कोचा थड़पखना, लोअर वर्द्धमान कंपाउंड व चुटिया के कई मोहल्ले में घरों में बारिश का पानी घुस गया था. घरों में नाली की गंदगी व कीचड़ भी आ गये थे. रविवार को दिन भर लोग अपने-अपने घरों में घुसे पानी काे निकालने में जुटे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >