रांची : विभिन्न समुदाय के प्रबुद्ध लोगों ने रांची महाधर्मप्रांत के नये आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो व कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो से मुलाकात कर भले कार्यों के लिए अच्छे लोगों की एकजुटता का संकल्प लिया़
इस अवसर पर कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने कहा कि उन्हें तीन दशक से अधिक समय तक उनका गर्मजोशी से साथ मिला है़हम मिले और मानवता के व्यापक हित के लिए एकजुट हुए़ हमारे बीच के अंतर मिटे, क्योंकि हमें एक-दूसरे से सच्चा और पवित्र प्रेम था़ इस प्रेम ने ही हमें एकता के सूत्र में बांधा़ अब आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो के रूप में हमें एक नया नेतृत्वकर्ता मिला है़ उन्हें विश्वास है कि यह भातृत्व की भावना कायम रहेगी़
उन्होंने कहा कि हमें ईश्वर व उनकी संतानों विशेष कर जरूरतमंदों की सेवा करनी है़ हमारे ये कार्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले बने़ं आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि ईश्वर एक हैं और हम सब उन्हीं की संतान हैं. इसलिए हमें एक-दूसरे को समझना, एक-दूसरे को स्वीकार करना, एक-दूसरे की मदद करना और अच्छे कार्यों के लिए एकजुट रहना है़
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी, एक्सआइएसएस के निदेशक डॉ एलेक्स एक्का, धीरज लकड़ा, सिस्टर लिंडा मेरी वॉन, एमके जमुआर, परमजीत सिंह टिंकू, नीरज गर्ग, डॉ सिद्धार्थ मुखर्जी, जसवीर सिंह, डॉ अहमद सज्जाद, जसवीर सिंह खुराना, नौशाद खान, फादर दीपक ताऊरो, फादर क्रिस्टो दास व अन्य मौजूद थे़
