रांची : नाबालिग के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार

रांची : पुंदाग पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के आरोप में गुड्डू अंसारी नामक युवक को गिरफ्तार किया है. वह नरकोपी थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. पुंदाग ओपी क्षेत्र निवासी एक नाबालिग कुछ दिन पहले अपने घर से निकलने के बाद लापता हो गयी थी. इस मामले में नाबालिग के अपहरण का केस दर्ज हुआ […]

रांची : पुंदाग पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के आरोप में गुड्डू अंसारी नामक युवक को गिरफ्तार किया है. वह नरकोपी थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. पुंदाग ओपी क्षेत्र निवासी एक नाबालिग कुछ दिन पहले अपने घर से निकलने के बाद लापता हो गयी थी.
इस मामले में नाबालिग के अपहरण का केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने आरोपी के पास से नाबालिग को बरामद कर प्रेमाश्रय शेल्टर होम में रखा है. बताया जाता है कि आरोपी नाबालिग को लेकर शादी करने के लिए भागा था. वह बिना शादी के आने को तैयार नहीं था.
नाबालिग के परिवारवालों ने उसे शादी का वादा कर बुलाया और पुलिस को उसके आने की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >