रांची : बदनाम करने के लिए पोस्ट करने का आरोप, सनहा दर्ज

अशोक भगत ने बरियातू थाना में की शिकायत रांची : विकास भारती, विशुनपुर गुमला के सचिव व खादी ग्रामोद्योग आयोग के विशेषज्ञ अशोक भगत ने खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य (मार्केटिंग) राजेंद्र प्रताप गुप्ता के खिलाफ बरियातू थाना में आठ अगस्त को सनहा दर्ज कराया है़ इसमें उन्होंने आरोप लगाया है श्री गुप्ता ने मुझसे […]

अशोक भगत ने बरियातू थाना में की शिकायत
रांची : विकास भारती, विशुनपुर गुमला के सचिव व खादी ग्रामोद्योग आयोग के विशेषज्ञ अशोक भगत ने खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य (मार्केटिंग) राजेंद्र प्रताप गुप्ता के खिलाफ बरियातू थाना में आठ अगस्त को सनहा दर्ज कराया है़ इसमें उन्होंने आरोप लगाया है श्री गुप्ता ने मुझसे अपनी ईमानदारी और आयोग के विषय में कुछ सवाल किये और उसकी रिकॅार्डिंग यू टयूब व ट्यूटर पर पोस्ट कर दी़ उन्होंने आरोप लगाया है कि यह पोस्ट मुझे और आयोग के अध्यक्ष को बदनाम करने के लिए किया गया है़ यह किसी संवैधानिक संस्था व पद एवं गोपनीयता के उल्लंघन का मामला है़
उन्होंने राजेंद्र प्रताप गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगायी है़ गौरतलब है कि विकास भारती का मुख्य कार्यालय बरियातू आरोग्य भवन में स्थित है़ बरियातू पुलिस ने मामले के लिए साइबर थाना से राय मांगी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >