मांडर में जमीन कारोबारी के चालक को गोली मारी, गंभीर

रांची/ मांडर : मांडर थाना क्षेत्र के केसकानी गांव के निकट रविवार को दिन के तीन बजे अज्ञात बदमाशों ने राजधानी के इटकी रोड के बाजरा निवासी अजय थापा (37 वर्ष) को गोली मार दी़ चालक अजय थापा के गले में गोली लगी है. पहले उसे रिम्स में भर्ती किया गया. लेकिन बाद में उसे […]

रांची/ मांडर : मांडर थाना क्षेत्र के केसकानी गांव के निकट रविवार को दिन के तीन बजे अज्ञात बदमाशों ने राजधानी के इटकी रोड के बाजरा निवासी अजय थापा (37 वर्ष) को गोली मार दी़ चालक अजय थापा के गले में गोली लगी है. पहले उसे रिम्स में भर्ती किया गया. लेकिन बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिका में भर्ती कराया गया़ अजय थापा जमीन कारोबारी संतोष कुमार पांडेय का चालक है़
जानकारी के मुताबिक अजय थापा रांची के ही पिस्का मोड़ के संतोष कुमार पांडेय के साथ केसकानी गांव गया हुआ था. संतोष की मानें तो उन्होंने केसकानी गांव में पांच एकड़ जमीन ली है. जहां काम चल रहा है.
वहां एक कमरा भी बना हुआ है. जिसमें वे अपने निजी गार्ड के साथ बैठे हुए थे. जबकि उनके साथ आया अजय थापा कमरे के बाहर घूम रहा था. इसी क्रम में गोली चलने की आवाज सुनायी पड़ी. उनके साथ मौजूद गार्ड ने कहा कि बाहर गोली चली है. जब वे बाहर निकले तो देखा कि अजय थापा गिरा हुआ है और उसके गले से खून निकल रहा था. बाद में वे उसे अपने वाहन से रिम्स ले गये. संतोष का कहना है कि बाइक पर आये दो लोगों ने अजय थापा को गोली मारी है.
सूचना मिलने पर पहुंची मांडर पुलिस ने घटनास्थल के निकट बने कमरे के अंदर से गोली का एक खोखा बरामद किया है. साथ ही पुलिस को कमरे के बाहर व अंदर खून के धब्बे मिले हैं. घटनास्थल के ठीक सामने जमीन की चहारदीवारी के अंदर पोल पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है. माना जा रहा है कि कैमरा चालू होगा, तो पुलिस को घटना के संबंध में काफी कुछ जानकारी मिल सकती है. फिलहाल मामले के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है. पुलिस छानबीन कर रही है़ ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग व खलारी डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >