रांची : पुलिस की छापेमारी से मुसलमानों में भय व्याप्त

रांची : ऑल मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष एस अली ने कहा है कि बकरीद में होनेवाली कुरबानी को लेकर सख्ती की जा रही है. गृह विभाग व कृषि पशुपालन विभाग के निर्देश पर राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा अखबारों में विज्ञापन के माध्यम से भय का माहौल बनाया जा रहा़ पुलिस पूरे राज्य के […]

रांची : ऑल मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष एस अली ने कहा है कि बकरीद में होनेवाली कुरबानी को लेकर सख्ती की जा रही है. गृह विभाग व कृषि पशुपालन विभाग के निर्देश पर राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा अखबारों में विज्ञापन के माध्यम से भय का माहौल बनाया जा रहा़ पुलिस पूरे राज्य के गांव-मुहल्लों में बिना कोर्ट के सर्च वारंट, घर-गली में जांच के नाम पर छापामारी कर पालतू व दुधारू पशु पालनेवालों पर कारवाई कर रही है, जो न्यायोचित नहीं है़
गोवंशीय पशु हत्या अधिनियम 2005 के अनुसार अवैध तरीके से तस्करी और वध जुर्म है, न कि खरीदना और पालना़ इस मुद्दे पर रविवार को बिहार क्लब में ऑल मुस्लिम यूथ एसोसिएशन की बैठक हुई.
सदस्याें ने मुख्यमंत्री रघुवर दास, मुख्य सचिव व डीजीपी से मांग की है कि बकरीद त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मने, इसके लिए सभी एसपी व थानेदारों को सहयोग का निर्देश दिया जाये़ बैठक में जियाउद्दीन अंसारी, मो फुरकान, इमरान अंसारी, लतीफ आलम, एकराम हुसैन, इस्मे आजम, नौशाद आलम, अफताब आलम, अबरार अहमद, सईद अंसारी, परवेज आलम, मोदस्सिर अहरार, हसन वारिश व अन्य मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >