रांची : अटल के नाम पर स्मारक बनाने का विचार कर रही है सरकार : रघुवर दास

पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों को चार-पांच प्रमुख नदियों में किया जायेगा प्रवाहित रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जाना अपूरणीय क्षति है. वे सदैव हमारे आदर्श रहेंगे. वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श और विचार हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा […]

पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों को चार-पांच प्रमुख नदियों में किया जायेगा प्रवाहित
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जाना अपूरणीय क्षति है. वे सदैव हमारे आदर्श रहेंगे. वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श और विचार हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड के जनक हैं. वे नहीं होते, तो आज झारखंड अलग राज्य नहीं बनता.
अब राज्य की जनता और राज्य सरकार का यह कर्तव्य बनता है कि उनके लिए कुछ विशेष करना चाहिए. राज्य सरकार उनके नाम पर कोई योजना या स्मारक बनाने पर विचार कर रही है, ताकि आनेवाली पीढ़ी उन्हें, उनके विचारों और उनके कार्यों के बारे में जाने. झारखंड उनका ऋणी है. उनकी अस्थियां यहां की चार-पांच प्रमुख नदियों में प्रवाहित की जायेंगी. श्री दास ने ये बातें अटल बिहारी वाजपेयी की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद शनिवार को रांची लौटने के बाद कही.
अटल के निधन से भारत ही नहीं, विश्व शोकाकुल
रांची़ : जिला शिक्षा कार्यालय परिसर स्थित भारत स्काउट व गाइड मुख्यालय में शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया गया. उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. वक्ताअों ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का निधन सिर्फ भारत के लोग ही नहीं, बल्कि विश्व शोकाकुल है. देश के लिए अपूरणीय क्षति है. वे महान राजनेता, प्रख्यात कवि, लोकप्रिय व्यक्ति थे. उनके निधन से सभी भारतवासी शोकाकुल हैं.
श्री वाजपेयी सही अर्थों में अजातशत्रु थे. देश के लिए प्रेरणा स्रोत वाजपेयी हमेशा आदर्श मार्गदर्शक का काम करते रहेंगे. इस अवसर पर राज्य आयुक्त (स्काउट) डॉ केएएन शाहदेव, मुख्यालय आयुक्त धीरेंद्र कंठ, राज्य सचिव श्रीमोहन सिंह, संयुक्त राज्य सचिव फुलकेरिया एक्का, मुख्यालय आयुक्त (गाइड) ग्लोरिया आईंद, जिला संगठन आयुक्त दिलीप कुमार, डॉ सुनील राय, एनपी सिंह, दीपक कुमार साहू, राम रतन महतो, संजू कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.
सेल सिटी में अटल की याद में श्रद्धांजलि सभा
रांची़ सेल सिटी परिसर में में शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से सभा आयोजित की गयी. सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की तुलना किसी भी राजनेता से नहीं की जा सकती.
श्री शेखर ने वाजपेयी जी के स्मरण में कविता का पाठ भी किया. ‘वे अपनी बातों पर अटल रहे… मौत से डरे नहीं… टकराते रहे’ कविता का पाठ किया. नीरज नाथ पाठक ने कहा कि कवि हृदय वाजपेयी का दुनिया में न तो कई दुश्मन था और न ही वे किसी का अहित सोचते थे. जेवीएम श्यामली की वरिष्ठ शिक्षिका रेणु प्रभाकर ने वाजपेयी जी की कविता का स्मरण किया.
अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अोम प्रकाश यादव ने की. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन दर्शन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. मौके पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डी झा, प्रमोद कुमार ठाकुर, केएस श्रीवास्तव, रामवतार साहू, बी मिश्रा, एसएन सिंह, सीताराम कर्ण, संजय श्रीवास्तव, सपन कुमार बिद, श्याम झा, देव कुमार सिंह और अन्य ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >