राज्य भर के नर्सिंग कॉलेजों का नेतृत्व करेगा रिम्स

केंद्रीय कमेटी ने दी हरी झंड रांची : रिम्स नर्सिंग कॉलेज पूरे राज्य के नर्सिंग कॉलेजों को नेतृत्व करेगा, क्योंकि इसे स्टेट नोडल सेंटर का दर्जा मिलना लगभग तय हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की दो सदस्य टीम ने शुक्रवार को रिम्स का निरीक्षण किया. टीम में डॉ अमृता जॉन और […]

केंद्रीय कमेटी ने दी हरी झंड

रांची : रिम्स नर्सिंग कॉलेज पूरे राज्य के नर्सिंग कॉलेजों को नेतृत्व करेगा, क्योंकि इसे स्टेट नोडल सेंटर का दर्जा मिलना लगभग तय हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की दो सदस्य टीम ने शुक्रवार को रिम्स का निरीक्षण किया. टीम में डॉ अमृता जॉन और डॉ भूमिका तलवार शामिल थीं.
केंद्रीय टीम ने नर्सिंग कॉलेज, लेबर रूम, लेबर ओटी, प्रसूति वार्डों का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम के साथ रिम्स के अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप व नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य प्रभा डे शामिल थीं. रिम्स नर्सिंग कॉलेज के निरीक्षण पांच श्रेणियों में बांटा गया था. इसमें क्लास रूम एंड प्रैक्टिकल इंस्ट्रक्शन, क्लिनिकल इंस्ट्रक्शन एंड प्रैक्टिकल, स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड ट्रेनिंग मटेरियल, स्कूल मैनेजमेंट व क्लिनिकल एरिया शामिल हैं. निरीक्षण के बाद टीम ने श्रेणियों के आधार पर अंक दिये. इसमें कॉलेज को कुल 80.5 फीसदी अंक मिले हैं, जो निर्धारित मानक से 10 फीसदी अधिक हैं. स्टेट नोडल सेंटर बनने के लिए रिम्स के नर्सिंग कॉलेज को 70 फीसदी अंक चाहिए थे.
सुधरेगी लेबर रूम की स्थिति : नोडल सेंटर बनने के बाद रिम्स के लेबर रूम की स्थिति सुधरेगी. आठ बेड का लेबर रूम भविष्य में यूनिट की तरह हाे जायेगा. वार्ड से लेकर ऑपरेशन थियेटर भी अत्याधुनिक हो जायेगा. गौरतलब है कि प्रभात खबर ने 14 अगस्त के अंक में ही यह बता दिया था कि रिम्स का नर्सिंग कॉलेज स्टेट नोडल सेंटर बनेगा.
राज्य के नर्सिंग कॉलेज को ऐसे मिलेगा लाभ : रिम्स नर्सिंग कॉलेज को स्टेट नोडल सेंटर का दर्जा मिलने के बाद राज्य के सभी नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक यहां आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह अपने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण दे सकेंगे. इससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा.
केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण, रिम्स के नर्सिंग कॉलेज का स्टेट नोडल सेंटर बनना तय
प्रभात खबर ने 14 अगस्त के अंक में दे दी थी जानकारी, रिम्स बनेगा स्टेट नोडल सेंटर
70 प्रतिशत अंक चाहिए थे रिम्स नर्सिंग कॉलेज को, कमेटी ने दिये 80 प्रतिशत से ज्यादा
नर्सिंग कॉलेज को ऐसे मिले अंक
1. क्लास रूम एंड प्रैक्टिकल इंस्ट्रक्शन 73.3%
2. क्लिनिकल इंस्ट्रक्शन एंड प्रेक्टिकल 88.2%
3. स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड ट्रेनिंग मटेरियल 84.6%
4. स्कूल मैनेजमेंट एंड क्लिनिकन एरिया 87.5%
5. क्लिनिकल एरिया 71.4%
ओवर आॅल 80.5%
रिम्स के लिए यह गौरव की बात है, कि नर्सिंग कॉलेज को स्टेट नोडल सेंटर का दर्जा मिलेगा. 80.5 प्रतिशत अंक मिला है. स्टेट नोडल सेंटर से लेबर रूम में बदलाव होगा. इसके अलावा राज्य के नर्सिंग व मातृ-शिशु स्वास्थ्य में बेहतरी आयेगी.
डॉ आरके श्रीवास्तव, निदेशक, रिम्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >