लापुंग : कर्रा के दो युवकों की मौत

महुगांव जंगल में बाइक दुर्घटना एक घायल, स्थिति खतरे से बाहर, फुटबॉल मैच खेलने नवाडीह जा रहे थे लापुंग : महुगांव-मुरूमकेला पथ पर महुगांव जंगल में बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक युवक घायल हो गया. मृतकों में कर्रा प्रखंड के धनामुंजी गांव निवासी सूरज सिंह व घुनसली के फनु […]

महुगांव जंगल में बाइक दुर्घटना
एक घायल, स्थिति खतरे से बाहर, फुटबॉल मैच खेलने नवाडीह जा रहे थे
लापुंग : महुगांव-मुरूमकेला पथ पर महुगांव जंगल में बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक युवक घायल हो गया. मृतकों में कर्रा प्रखंड के धनामुंजी गांव निवासी सूरज सिंह व घुनसली के फनु मुंडा शामिल हैं.
घायल संजय सिंह का इलाज लापुंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ दिलीप उरांव ने किया. उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. सूचना मिलने पर लापुंग थाना के एएसआइ ने घटना की जानकारी ली. इस संबंध में लापुंग थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को रिम्स भेजा जायेगा. जानकारी के अनुसार उक्त तीनों युवक फुटबॉल मैच खेलने नवाडीह (कामडारा) जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >