रांची : भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में गुरुवार को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के आवास पर अगस्त क्रांति मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक सत्येंद्र कुमार मल्लिक ने की.
मुख्य अतिथि मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि कई मायनों में नाै अगस्त का दिन भारत के लिए क्रांतिकारी रहा है. विशेषकर नाै अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा बुलंद किया गया. राष्ट्रहित में आज हमें संगठित हो कर राष्ट्र विरोधी शक्तियों के खिलाफ क्रांति लाने की जरूरत है.
आज हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम राष्ट्र के लिए कोई न कोई काम जरूर करेंगे. समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष उषा पांडेय ने कहा कि हम सभी को मिल जुल कर अगस्त क्रांति के उद्देश्यों के लिए अपना योगदान देना चाहिए. प्रदेश सह संयोजक हितेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्र विरोधी शक्तियों के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए.
मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि आजादी के लिए हुई क्रांतियों के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हमे तत्पर रहना चाहिए. कृपाशंकर सिंह, रंजना चौधरी, प्रो समीर चौधरी, सच्चिदानंद खलखो, कमलदेव मिश्रा, प्रो अजय कुमार सिन्हा, डॉ सुनील कुमार सिन्हा, नरेंद्र सिंह, सतीश महतो आदि ने संबोधित किया. इस अवसर पर इस अवसर पर सरोज सिंह, रीता क्षेत्री, सुनीता राणा, अनिकेत अमन, राधा प्रसाद, नीलांबर मल्लिक, उदय गुप्ता, दिनेश कुमार सिंह, केदार नाथ चौधरी भूदानी, सुनीता ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे.
