रांची़ : केंद्र व राज्य की विफलताओं को उजागर करेगी कांग्रेस

रांची़ : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम की उपस्थिति में प्रमंडलवार बैठक की गयी. श्री सिंह ने संगठन द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी ली. […]

रांची़ : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम की उपस्थिति में प्रमंडलवार बैठक की गयी. श्री सिंह ने संगठन द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी ली. केंद्र एवं राज्य सरकार की विफलता को प्रखंड स्तर तक उजागर करने के निर्देश दिये.
जिलाध्यक्षों को संगठन में सक्रिय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया. 21 अगस्त तक सभी प्रखंड कमेटियों का गठन करने व विधानसभा प्रभारियों को सप्ताह में दो से तीन दिन क्षेत्र का दौरा करने का निर्देश दिया गया. साथ ही संगठनात्मक कार्यों को गति देने का सुझाव दिया गया. तय किया गया कि नौ अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर व्यापक कार्यक्रम किया जायेगा.
बैठक में संताल परगना पलामू, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर व कोलहान प्रमंडल के जोनल को-ऑर्डिनेटर्स केशव महतो कमलेश, अशोक चौधरी, रमा खलखो, भीम कुमार व सुल्तान अहमद, जिलाध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्र, उदय लखमानी, दिनेश यादव, श्यामल किशोर सिंह, मुन्नम संजय, मुक्ता मंडल, इमदाद मंडल, अरविंद तूफानी, जैश रंजन पाठक, मुनेश्वर उरांव, साजिद अहमद, रोशन बारवा, अनूप केशरी, राम कृष्ण चौधरी, देवकुमार राज, नरेश वर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >