रांची : हज यात्रियों का जत्था रवाना

पहले जत्थे में धनबाद, रामगढ़, रांची व साहेबगंज के 80 पुरुष व 54 महिलाएं शामिल रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल से शनिवार को हज यात्रियों का दो जत्था रवाना हुआ. पहले जत्थे में धनबाद, रामगढ़, रांची व साहेबगंज के 80 पुरुष व 54 महिलाएं थीं. वहीं दूसरे जत्थे में 75 पुरुष व […]

पहले जत्थे में धनबाद, रामगढ़, रांची व साहेबगंज के 80 पुरुष व 54 महिलाएं शामिल
रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल से शनिवार को हज यात्रियों का दो जत्था रवाना हुआ. पहले जत्थे में धनबाद, रामगढ़, रांची व साहेबगंज के 80 पुरुष व 54 महिलाएं थीं.
वहीं दूसरे जत्थे में 75 पुरुष व 59 महिलाएं शामिल थी़ं इस अवसर पर राज्य हज समिति के अध्यक्ष मो रिजवान खान, सदस्य सह प्रवक्ता इकबाल हुसैन फातमी, तनवीर अब्बास, काजिम कुरैशी, मुजीबुर रहमान, मुहम्मद फारूक, फरहाना खातून, डॉ गुलाम गौश, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सोना खान, तारिक इमरान, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मो कय्यामुद्दीन खान व अन्य मौजूद थे़ उन्होंने हज यात्रियों को शुभकामनाएं दीं व इनके लिए दुआ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >