हटिया : अपराधियों ने मजदूरों के साथ लूटपाट व मारपीट की

हटिया : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सिंह मोड़ गेस्ट हाउस के सामने अर्द्ध निर्मित मकान में रह रहे मजदूरों के साथ तीन हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट व मारपीट की. जब पीसीआर-16 गश्ती के दौरान वहां पहुंची, तो अपराधी अपनी पल्सर बाइक (जेएच01सीयू-5638) छोड़ कर फरार हो गये. घटना शुक्रवार रात्रि लगभग दो बजे की है. […]

हटिया : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सिंह मोड़ गेस्ट हाउस के सामने अर्द्ध निर्मित मकान में रह रहे मजदूरों के साथ तीन हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट व मारपीट की. जब पीसीआर-16 गश्ती के दौरान वहां पहुंची, तो अपराधी अपनी पल्सर बाइक (जेएच01सीयू-5638) छोड़ कर फरार हो गये. घटना शुक्रवार रात्रि लगभग दो बजे की है. मजदूर प्रदीप बैठा ने बताया कि वे लोग पास्कल आइंद का घर बना रहे हैं तथा उसी में रहकर काम करते हैं. रात करीब दो बजे तीन अपराधी दीवार फांद कर घर में घुस गये व हथियार दिखाकर चार मोबाइल, नकद चार हजार, आधार कार्ड, पैन कार्ड व एटीएम कार्ड लूट लिये.
घटना के संबंध में प्रदीप बैठा ने जगन्नाथपुर पुलिस को सूचना दे दी है. पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर अपराधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. मालूम हो कि उक्त घर में पूर्व में रह रहे मजदूरों से भी मारपीट की घटना हुई थी. लेकिन पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >