साइबर क्राइम मामले में इडी ने पहली बार दर्ज की प्राथमिकी

रांची : जामताड़ा साइबर क्राइम मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी,रांची) ने तीन प्राथमिकी दर्ज की. साइबर क्राइम मामले में इडी की ओर से प्राथमिकी दर्ज किये जाने की देश की यह पहली घटना है. कुल 2.49 करोड़ रुपये के मनी लाउंड्रिंग मामले में जामताड़ा के प्रदीप मंडल, युगल मंडल और संतोष यादव को नामजद अभियुक्त […]

रांची : जामताड़ा साइबर क्राइम मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी,रांची) ने तीन प्राथमिकी दर्ज की. साइबर क्राइम मामले में इडी की ओर से प्राथमिकी दर्ज किये जाने की देश की यह पहली घटना है. कुल 2.49 करोड़ रुपये के मनी लाउंड्रिंग मामले में जामताड़ा के प्रदीप मंडल, युगल मंडल और संतोष यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

पलही प्राथमिकी में प्रदीप मंडल पर साइबर क्राइम के जरिये एक करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है. दूसरी प्राथमिकी में युगल मंडल और अन्य पर साइबर क्राइम के जरिये 99 लाख रुपये की ठगी का आरोप है. वहीं तीसरी प्राथमिकी में संतोष यादव पर 50 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया गया है.

अलग-अलग नंबर से करते हैं फोन : साइबर अपराधी अलग-अलग सिम कार्ड का इस्तेमाल कर लोगों को फोन कर खुद को बैंक और सेबी के अधिकारी बताते हैं.
जामताड़ा के प्रदीप मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया
प्रदीप ने साइबर क्राइम से एक करोड़ की ठगी की
युगल मंडल ने 99 लाख और संतोष यादव ने 50 लाख रुपये की ठगी की
बैंक अधिकारी बन पिन कोड पूछ निकाल लेते थे राशि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >