रांची : जुमार पुल के पास पाइप फटा बर्बाद हुआ हजारों गैलन पानी

रांची : जुमार पुल के पास पानी सप्लाई का पाइप फट गया है. रुक्का वाटर फिल्टेशन प्लांट को देर शाम तक पाइप फटने की कोई सूचना नहीं थी. आमतौर पर पाइप फटने की सूचना मिलने पर रुक्का से पानी की सप्लाई रोक दी जाती है या फिर कम कर दी जाती है. पाइप फटने की […]

रांची : जुमार पुल के पास पानी सप्लाई का पाइप फट गया है. रुक्का वाटर फिल्टेशन प्लांट को देर शाम तक पाइप फटने की कोई सूचना नहीं थी.
आमतौर पर पाइप फटने की सूचना मिलने पर रुक्का से पानी की सप्लाई रोक दी जाती है या फिर कम कर दी जाती है. पाइप फटने की सूचना नहीं होने की वजह से रुक्का से पानी की नियमित आपूर्ति की जाती रही. पूरे दिन में हजारों गैलन पानी बर्बाद हो गया. प्रभात खबर द्वारा इसकी सूचना दिये जाने पर पेयजल विभाग के अधिकारियों ने पाइप की मरम्मत का काम शुरू कराने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >