रांची : हजारीबाग घटना की एसआइटी करेगी जांच : मुख्यमंत्री

रांची : हजारीबाग में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के मामले में प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि हजारीबाग की घटना की एसआइटी की जांच के आदेश दे दिये गये हैं. जल्द ही आरोपी पकड़ लिये जायेंगे. उन्होंने घटना को निंदनीय […]

रांची : हजारीबाग में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के मामले में प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला.
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि हजारीबाग की घटना की एसआइटी की जांच के आदेश दे दिये गये हैं. जल्द ही आरोपी पकड़ लिये जायेंगे. उन्होंने घटना को निंदनीय बताया. प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष निर्मल काबरा ने ज्ञापन सौंपकर सरकार से निष्पक्ष व त्वरित जांच की मांग की. मौके पर दीपक भालोटिया, संतोष अग्रवाल, उमेश शाह, हेमेंद्र जैन, छीतरमल धूत, महेश लाखोटिया, धर्मचंद पोद्दार, संतुलाल खंडेलवाल, विमल बुधिया, नानुराम गोयल, सुरेश अग्रवाल, ओम प्रकाश समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >