रांची : पिलर निर्माण के लिए आज से शुरू होगा पाइलिंग का काम

रांची : कांटाटोली फ्लाइओवर के पिलर के लिए पाइलिंग का काम गुरुवार से शुरू होगा. बुधवार को निर्माण स्थल पर विधि-विधान से पूजा की गयी. मोदी प्रोजेक्ट के इंजीनियरों ने गढ़ाटोली से कांटाटोली होते हुए बिरसा मुंडा बस स्टैंड तक पिलर के लिए चिह्नित जगह की मार्किंग की. इस दौरान कई स्थानों पर जमीन कम […]

रांची : कांटाटोली फ्लाइओवर के पिलर के लिए पाइलिंग का काम गुरुवार से शुरू होगा. बुधवार को निर्माण स्थल पर विधि-विधान से पूजा की गयी. मोदी प्रोजेक्ट के इंजीनियरों ने गढ़ाटोली से कांटाटोली होते हुए बिरसा मुंडा बस स्टैंड तक पिलर के लिए चिह्नित जगह की मार्किंग की. इस दौरान कई स्थानों पर जमीन कम होने की वजह से पिलर के केंद्र का मिलान नहीं हो सका.
इस कारण पाइलिंग का काम शुरू नहीं हुआ. कई स्थानों पर अभी तक तोड़े गये बिल्डिंग मेटेरियल के जमा होने के कारण भी इंजीनियरों को काम करने में परेशानी हो रह थी. इसलिए गुरुवार को पिलर के केंद्र को मार्क किया जायेगा. इसके बाद पाइलिंग का काम शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >