कांटा टोली चौक के पास तीन घंटे में दो बाइक चोरी

रांची : कांटा टोली चौक स्थित मुस्कान मोबाइल वर्ल्ड के सामने से सोमवार को तीन घंटे के अंदर दो बाइक की चोरी हो गयी़ इस बाबत लोअर बाजार में थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ पहली बाइक (जेएच-03एल-3479) रमजान कॉलोनी, मरकस तालाब के समीप रहनेवाले गुलफाम की है़ गुलफाम के भाई मो इरफान ने […]

रांची : कांटा टोली चौक स्थित मुस्कान मोबाइल वर्ल्ड के सामने से सोमवार को तीन घंटे के अंदर दो बाइक की चोरी हो गयी़ इस बाबत लोअर बाजार में थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़
पहली बाइक (जेएच-03एल-3479) रमजान कॉलोनी, मरकस तालाब के समीप रहनेवाले गुलफाम की है़ गुलफाम के भाई मो इरफान ने 10 बजे वहां बाइक लगायी थी, 11:30 बजे आकर उसने देखा ताे बाइक गायब मिली़ फिर दिन के ढाई बजे इसी दुकान के सामने से एक और बाइक (जेएच-01सीएल-6510) की चोरी हुई. मुस्कान मोबाइल वर्ल्ड के संचालक मो जावेद का कहना है कि प्रतिदिन यहां से बाइक चोरी हो रही है. यदि पुलिस सिटी सीसीटीवी कैमरा देखे, तो चोर पकड़े जायेंगे़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >