रांची : 150 रुपये में मटन की होगी होम डिलिवरी

रांची : रांची नगर निगम द्वारा कांके में बनायी गयी अत्याधुनिक वधशाला से 150 रुपये में मटन की डिलिवरी आम लोगों के घर तक की जायेगी. वैसे लोग जिनके घर में शादी किसी प्रकार के पार्टी का आयोजन होता है. वे अपने खस्सी को यहां कटवाने के लिए ला सकते हैं. खस्सी के कटाई के […]

रांची : रांची नगर निगम द्वारा कांके में बनायी गयी अत्याधुनिक वधशाला से 150 रुपये में मटन की डिलिवरी आम लोगों के घर तक की जायेगी. वैसे लोग जिनके घर में शादी किसी प्रकार के पार्टी का आयोजन होता है. वे अपने खस्सी को यहां कटवाने के लिए ला सकते हैं. खस्सी के कटाई के बाद स्लॉटर हाउस का संचालन कर रही कंपनी मीट को लोगों के घर तक पहुंचायेगी. ज्ञात हो कि खस्सी के कटाई के लिए नगर निगम द्वारा 120 रुपये की दर प्रति खस्सी निर्धारित की गयी है.
लेकिन कंपनी खस्सी के कटाई के बाद उसे तीन घंटे तक चिलिंग प्लांट में रखेगी. ताकि उसका मांस जल्दी से खराब न हो. इसके लिए 20 रुपये प्रति खस्सी की दर निर्धारित की गयी है. वहीं 10 रुपये इस काटे गयी खस्सी को घर तक चिलिंग वैन में पहुंचाने के लिए निर्धारित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >