रांची : राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान के साथ झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों ने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने हज समिति के सदस्यों से कहा कि हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने में समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाये.
उन्होंने यह उम्मीद जतायी है कि सभी सदस्य अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए हज यात्रियों को सकुशल हज यात्रा करायेंगे. सदस्यों में मो काजिम कुरैशी, मो तनवीर अब्बास, मो गुलाम गौश, मो फिरोज अंसारी, मो एकारूल अंसारी, मो रिजवान खान, मो फारूक, मो मोजिबुर रहमान, इकबाल फातमी एवं इरफान अहमद शामिल थे.
