रांची : प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को यानी आज मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में चल रहा है. इस वर्ष 3500 से भी ज्यादा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है. इनमें सीबीएसइ 10वीं और 12वीं, आइसीएससी 10वीं और 12वीं और झारखंड बोर्ड के मैट्रिक, इंटर (विज्ञान, कला एवं वाणिज्य) के टॉपर व अन्य प्रतिभाएं शामिल हैं.
समारोह के अतिथि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव, मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल और रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय हैं.
देखें कार्यक्रम का लाईव वीडियो…
VIDEO
