रांची : राजा पीटर के आरोप गठन पर नौ को सुनवाई

रांची : तमाड़ के पूर्व विधायक रमेश सिंह मुंडा की हत्या मामले में आरोपी पूर्व विधायक राजा पीटर बुधवार को एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत में पेश हुए. उनके खिलाफ मामले में आरोप गठन होना है. अदालत ने आरोप गठन के लिए नौ जुलाई की तिथि निर्धारित की है. गौरतलब है कि […]

रांची : तमाड़ के पूर्व विधायक रमेश सिंह मुंडा की हत्या मामले में आरोपी पूर्व विधायक राजा पीटर बुधवार को एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत में पेश हुए. उनके खिलाफ मामले में आरोप गठन होना है. अदालत ने आरोप गठन के लिए नौ जुलाई की तिथि निर्धारित की है.
गौरतलब है कि रमेश सिंह मुंडा की हत्या वर्ष 2008 में बुंडू स्थित एक स्कूल में कर दी गयी थी. रमेश सिंह मुंडा उस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. बताया जाता है कि हत्या कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन के दस्ते ने की थी. कुंदन पाहन के सरेंडर के बाद एनआइए की पूछताछ में राजा पीटर का नाम सामने आया था. राजा पीटर ने हत्या के लिए नक्सलियों को हथियार व राशि उपलब्ध करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >