रांची : कांग्रेस रांची महानगर कमेटी की ओर से हटिया विधानसभा क्षेत्र में पड़नेवाले शहरी क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को धुर्वा स्थित सामुदायिक भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि हटिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की अपार संभावनाएं हैं. आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर हमें अभी से प्रयास करने की जरूरत है. कांग्रेसजनों के सहयोग से हम बेहतर परिणाम पा सकते हैं.
हटिया विधानसभा प्रभारी शिव कुमार भगत ने कहा कि हटिया विधानसभा के शहरी क्षेत्र में जितने भी वार्ड पड़ते हैं, उस पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कांग्रेस द्वारा प्रथम चरण की शुरुआत कर दी गयी है. आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है, ताकि कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी भावनाओं के अनुरूप संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन किया जा सके. बैठक को आलोक दुबे, रवींद्र सिंह, अजय नाथ शाहदेव, अभिलाषा साहू, अमिताभ रंजन ने संबोधित किया.
कार्यक्रम का संचालन कमल ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन विशाल सिंह ने किया. बैठक में सुनील सहाय, आलोक तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, फिरोज रिजवी, गौतम उपाध्याय, संतोष कुमार, बॉबी खान, कृपाशंकर, रण विजय सिंह, योगेंद्र सिंह, सुदेश सिंह, सत्येंद्र, बिंदु, मो अली, वसीम, मो काजमी, मो जाहिर, सत्यप्रकाश महली, अभिशेक साहू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
