रांची : पिछले दिनों एसिड अटैक की शिकार हुई रिंकू देवी से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की टीम ने रिम्स में जाकर मुलाकात की.
टीम में डालसा के सचिव फहीम किरमानी, पैनल अधिवक्ता कीर्त्ति नारायण सिंह, सुप्रिया सिन्हा अौर पीएलवी अनिता देवी शामिल थे. डालसा सचिव ने पीड़िता से इलाज की जानकारी ली. उन्होंने पीड़िता के बेहतर और नि:शुल्क इलाज को लेकर रिम्स निदेशक से भी मुलाकात की.
पीड़िता को झारखंड पीड़ित मुआवजा योजना 2016 के तहत शीघ्र मुआवजा देने को लेकर जिला प्रशासन के साथ बैठक की गयी. गौरतलब है कि पिछले दिनों डाल्टनगंज में तल्हे नदी के पास ले जाकर रिंकू के पति और उसके घरवालों ने उस पर तेजाब डाल दिया था.
