रांची : अनिल टाइगर पदमुक्त, संजय बने आजसू के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर रांची के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार उर्फ अनिल टाइगर को पदमुक्त कर दिया गया है. श्री टाइगर पिछले छह माह से पार्टी की किसी भी गतिविधि में अपेक्षित भागीदारी सुनिश्चित नहीं कर रहे थे. इनकी जगह संजय महतो को रांची का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 10, 2018 5:26 AM
रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर रांची के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार उर्फ अनिल टाइगर को पदमुक्त कर दिया गया है. श्री टाइगर पिछले छह माह से पार्टी की किसी भी गतिविधि में अपेक्षित भागीदारी सुनिश्चित नहीं कर रहे थे. इनकी जगह संजय महतो को रांची का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया है.
श्री महतो कांके विधानसभा में पड़नेवाले मेसरा, नेवरी विकास के निवासी हैं. संजय महतो प्रेमचंद महतो के पुत्र हैं. प्रेमचंद महतो का झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रहा है. ये झामुमो के प्रमुख नेताओं में शुमार थे. साथ ही सामाजिक क्षेत्र में इनकी एक अलग पहचान है. इनके बड़े भाई शहीद प्रमोद महतो आजसू के संस्थापकों में से एक थे.
संजय महतो आजसू पार्टी के मुख्यालय सचिव भी हैं. इन्होंने बीआइटी मेसरा से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बी टेक एवं इनर्जी टेक्नोलॉजी में एम टेक की शिक्षा हासिल की है. इधर, नामकुम सिदरौल निवासी प्रकाश लकड़ा को रांची जिला समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है.