स्पीडी ट्रायल के लिए 1000 केस की सूची सीआइडी ने सरकार को सौंपी

जमशेदपुर, रांची और धनबाद के सर्वाधिक मामले शामिल आर्म्स एक्ट, हत्या और बलात्कार से जुड़े मामले ज्यादा रांची : प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सीआइडी ने कवायद तेज कर दी है. इसी कड़ी में डीजीपी डीके पांडेय के निर्देश पर सीआइडी के एडीजी प्रशांत कुमार सिंह ने सभी 24 जिलों के विभिन्न […]

By Prabhat Khabar Digital Desk |
जमशेदपुर, रांची और धनबाद के सर्वाधिक मामले शामिल
आर्म्स एक्ट, हत्या और बलात्कार से जुड़े मामले ज्यादा
रांची : प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सीआइडी ने कवायद तेज कर दी है. इसी कड़ी में डीजीपी डीके पांडेय के निर्देश पर सीआइडी के एडीजी प्रशांत कुमार सिंह ने सभी 24 जिलों के विभिन्न प्रकृति के 1000 मामलों की सूची तैयार कर स्पीडी ट्रायल के लिए राज्य सरकार को भेज दी है.
अब सरकार के स्तर से केसों की सूची कोर्ट को सुपुर्द की जायेगी. इसमें बलात्कार, डायन बिसाही, हत्या, डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक, नक्सल, नारकोटिक्स, अपहरण, रंगदारी सहित अन्य प्रकृति के मामले शामिल हैं. सबसे ज्यादा मामले जमशेदपुर के 104 के अलावा रांची और धनबाद के 100-100 मामले हैं. दो मई को झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के साथ गृह सचिव, डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों की बैठक हुई थी. इस दौरान यह तय हुआ था कि स्पीडी ट्रायल के लिए 100 स्पेशल जजों को सुनवाई की जिम्मेदारी दी जायेगी.
सभी 24 जिलों के केसों का चयन स्पीडी ट्रायल के लिए किया गया
किस तरह के कितने मामले
नाबालिग के साथ बलात्कार (पोक्सो एक्ट) : 140
बलात्कार : 37
डायन बिसाही : 17
हत्या : 106
डकैती : 34
लूट : 37
आर्म्स एक्ट : 326
विस्फोटक अधिनियम : 13
नक्सल : 65
नारकोटिक्स : 34
अपहरण : 32
रंगदारी : 09
विविध : 109
जिला केस की संख्या
जमशेदपुर 104
रांची 100
धनबाद 100
गिरिडीह 56
पलामू 50
बोकारो 50
हजारीबाग 47
देवघर 42
रामगढ़ 41
चतरा 38
कोडरमा 34
गुमला 31
खूंटी 30
जिला केस की संख्या
चाईबासा 30
गढ़वा 30
लातेहार 30
दुमका 30
गोड्डा 20
पाकुड़ 20
साहेबगंज 20
लोहरदगा 20
सिमडेगा 20
सरायकेला 20
जामताड़ा 17
रेल धनबाद 11
रेल जमशेदपुर 09
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

👤 By Prabhat Khabar Digital Desk

Prabhat Khabar Digital Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >