बोले रघुवर : 25 जिला में 15.96 लाख गरीब परिवारों को सखी मंडल से जोड़ा

रांची : राजधानी रांची में आयोजित राष्ट्रीय आजीविका एवं कौशल विकास मेला में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लोगों को सम्मान के साथ रोजगार देने के लिए मेला का आयोजन किया गया है. यह ग्राम स्वराज अभियान का एक हिस्सा है. श्री दास ने कहा कि लोगों को सम्मान के साथ रोजगार देने के […]

रांची : राजधानी रांची में आयोजित राष्ट्रीय आजीविका एवं कौशल विकास मेला में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लोगों को सम्मान के साथ रोजगार देने के लिए मेला का आयोजन किया गया है. यह ग्राम स्वराज अभियान का एक हिस्सा है. श्री दास ने कहा कि लोगों को सम्मान के साथ रोजगार देने के लिए मेला का आयोजन किया गया है. धुर्वा स्थित जवाहर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद सीएम ने कहा कि गांवों को समृद्ध बनाने के लिए, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनकी सरकार ने राज्य के 24 जिलों के 215 प्रखंडों में 15.96 लाख गरीब परिवारों को सखी मंडल से जोड़ा.लोगोंकोसंबोधितकरतेहुए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने रघुवर दास को यशस्वी मुख्यमंत्री बताया. कहा कि जब से वे मुख्यमंत्री बने हैं, झारखंड से गरीबी को खत्म करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं.

मुख्यमंत्रीरघुवर दास ने आजीविकामिशन के तहत सरकार की उपलब्धियां गिनायीं. कहा कि एक लाख सखी मंडलोंकेलिए 1,245 करोड़ रुपये का वित्त पोषण किया गया, ताकि स्वरोजगार अपनाकर वे झारखंड के विकास में योगदान दें. महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के जरिये महिला किसानों को लाह, औषधियों, पौधों, तसर और दूसरे वनोपज के उत्पादन से जोड़ा जा रहा है. इतना ही नहीं, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 70 हजार से ज्यादा सखी मंडलों को बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया है.

इसे भी पढ़ें : Skill Summit 2018 VIDEO : खेलगांव में नौकरी की ‘दौड़’, वेतन सुनकर बोला युवक : अचार बेचकर इससे ज्यादा कमा लेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि सखी मंडल की बहनोंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत 1 लाख 47 हजार शौचालय बनवाये. नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार ने कई कदम उठाये हैं. सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार के रास्ते खोलते हुए अब तक 100 से ज्यादा प्रखंड कार्यालयों में सखी मंडल को कैंटीन खोलने का काम सौंपा है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण महिलाओं को बैंक से सस्ते दरों पर कर्ज दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है, जिससे महिलाएं अपना कारोबारशुरूकर सकें. स्वरोजगार को अपना सकें.

इसे भी पढ़ें : झारखंड स्किल समिट 2018 : रोजगार मिला 26,674 को, पर अब तक ज्वाइन किया मात्र 5816 ने, जानें मामला

सीएम ने कहा कि राज्य के 7 लाख ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ा गयाहै. राष्ट्रीय आजीविका मिशन और कौशल विकास मेले के जरिये इन महिलाओं की उपलब्धियों को दर्शाया जा रहा है. जवाहर स्टेडियम में व्यापक स्तर पर एक प्रदर्शनी लगायी गयी है, जहां स्वरोजगार से जुड़े लोगों के कार्यों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

कार्यक्रम में दूर-दराज के जिलों से आयी महिलाओं ने अपने अनुभव सुनाये. उन्होंने बताया कि कैसे कौशल विकास योजना से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी में गुणात्मक परिवर्तन आया. ग्राम स्वराज अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें कार्यक्रम को ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा रांची की मेयर आशा लकड़ा, झारखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, राज्य के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी व अन्य उपस्थित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >