झारखंड : 27 अप्रैल को रांची समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

रांची: गर्मी से जूझ रहे झारखंड के कई जिलों को इस सप्ताह राहत मिल सकती है. जिस दिन मौसम बदलेगा, कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ेंगे और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, […]

रांची: गर्मी से जूझ रहे झारखंड के कई जिलों को इस सप्ताह राहत मिल सकती है. जिस दिन मौसम बदलेगा, कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ेंगे और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग ने कहा है कि 27 अप्रैल को बादल गरजेंगे और हल्की बारिश होगी. बदले मौसम का असर मध्‍य, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड के जिलों में देखने को मिलेगा. इस इलाके में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिला स्थित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags
IMD

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >