दस दिसंबर को रांची में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन
रांची : राष्ट्रीय कवि संगम एक राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक संस्था है जो साहित्य के माध्यम से राष्ट्र जागरण के उद्देश्य से देश भर के राज्यों में कार्यरत है एवं कवियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में संलग्न है. इसी परिप्रेक्ष्य में झारखंड से चुने हुए सत्तर कवियों का काव्य संकलन काव्यभिषेक 2017 का विमोचन […]
रांची : राष्ट्रीय कवि संगम एक राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक संस्था है जो साहित्य के माध्यम से राष्ट्र जागरण के उद्देश्य से देश भर के राज्यों में कार्यरत है एवं कवियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में संलग्न है. इसी परिप्रेक्ष्य में झारखंड से चुने हुए सत्तर कवियों का काव्य संकलन काव्यभिषेक 2017 का विमोचन तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन दिनांक 10 दिसंबर 2017 को लोयला कान्वेंट स्कूल बूटी मोड़ में दो बजे से होना तय हुआ है . इस संदर्भ में संस्था की पत्रकार वार्ता आज लोयोला कान्वेंट स्कूल बूटी मोड़ हुई, जिस में समारोह के विषय में विस्तृत सूचना प्रदान की गयी. पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम के स्वरूप पर आयोजन समिति के समन्वयक श्री जंग बहादुर पाण्डेय, राँची जिलाध्यक्ष सुश्री सीमा चंद्रिका तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती मुक्ति शाहदेव तथा महासचिव डॉ शिशिर सोमवंशी ने अपने विचार रखे.
