रांची में सड़क हादसे में गुलमोहर अस्पताल के कर्मी की मौत, परिवार का था इकलौता कमाने वाला सदस्य

खेलगांव थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे ने राम लायक सिंह की जान ले ली. घर लौटते समय एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. परिवार अब आर्थिक मदद और न्याय की गुहार लगा रहा है.

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

रांची. खेलगांव थाना क्षेत्र के महावीर नगर गेट के समीप सड़क हादसे में सैनिक कॉलोनी, डुमरदगा निवासी राम लायक सिंह की मौत हो गयी. वह गुलमोहर अस्पताल से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये.

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ऑटो से बूटी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलने पर खेलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची. प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार पुलिस ने घटना में शामिल होने की आशंका में नीले रंग की एक बाइक जब्त कर थाने ले गयी. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद राम लायक सिंह को मृत घोषित कर दिया.

परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे

परिजनों के अनुसार राम लायक सिंह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे. हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है. परिजनों ने खेलगांव थाना पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई करने और आर्थिक मुआवजा दिलाने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >