रांची : HEC बाईपास पर अतिक्रमण हटाने का विरोध, जाम हटाने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रांची के HEC बाईपास रोड पर अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. रेलवे की जमीन पर वर्षों से रह रहे लोगों ने कार्रवाई के विरोध में सड़क जाम कर दी, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

Ranchi HEC Bypass Encroachment: रांची के HEC बाईपास रोड पर मंगलवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची जिला प्रशासन की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. रेलवे की जमीन पर वर्षों से रह रहे लोगों ने कार्रवाई के विरोध में सड़क जाम कर दी. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाना पड़ा. सड़क जाम के कारण बिरसा चौक से लेकर डीसी के घोड़ा चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी. 

बुलडोजर लेकर पहुंची प्रशासन की टीम

जानकारी के अनुसार, बिरसा चौक से सेल सैटेलाइट चौक के पास बाईपास रोड किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन की टीम जेसीबी समेत अन्य संसाधनों के साथ पहुंची थी. टीम के पहुंचते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आये और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया.

देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गयी. लोगों ने बिरसा चौक से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बिरसा चौक-हरमू जाने वाले रास्ते को जाम कर दिया. इससे डीपीएस स्कूल के पास पेट्रोल पंप के समीप भी जाम की स्थिति बन गयी.

ये भी पढ़ें- जिस रास्ते से कुछ देर पहले गुजरे थाना प्रभारी, वहीं अचानक गिरा सूखा पेड़; ग्रामीणों ने जेसीबी से हटाया

भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को देखते हुए मौके पर रांची पुलिस की भारी संख्या में तैनाती की गयी है. प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी की गयी है, वहीं स्थानीय लोग कार्रवाई रोकने और पुनर्वास की मांग पर अड़े हुए हैं. फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं.

वैकल्पिक आवास की मांग

मौके पर जुटे हुए लोग

प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं. अगर सरकार उन्हें हटाती है, तो पहले रहने के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध करायी जाये. लोगों ने सरकार से पुनर्वास की मांग की है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां करीब 20 से ज्यादा घर हैं. उनका कहना है कि घर टूटने से उनके सामने रहने के साथ-साथ रोजी-रोटी का भी संकट खड़ा हो जायेगा.

ये भी पढ़ें- पहले नई सड़क पर लाखों खर्च, फिर पाइपलाइन के लिए खोद डाली! लोहरदगा में विकास का ये कैसा खेल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >