रांची के कई इलाकों में 13 सितंबर को जलापूर्ति रहेगी ठप, दो लाख आबादी होगी प्रभावित

रांची के कई प्रमुख इलाकों में 13 सितंबर को पेयजल आपूर्ति 12 घंटे के लिए पूरी तरह बाधित रहेगी. हटिया राइजिंग पाइपलाइन में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है. करीब दो लाख लोग प्रभावित होंगे, जिन्हें पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा.

Ranchi Water Crisis: झारखंड की राजधानी रांची के कई प्रमुख इलाकों में आगामी 13 सितंबर को पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी. पेयजल एवं स्वच्छता स्वर्णरेखा शीर्षकार्य प्रमंडल के तहत रांची शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत हटिया राइजिंग पाइपलाइन में अति आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है.

12 घंटे बंद रहेगी जलापूर्ति, कई इलाकों में पानी की किल्लत 

रुक्का जलशोध संस्थान द्वारा हटिया राइजिंग पाइपलाइन से होने वाली जलापूर्ति 13 सितंबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक यानी कुल 12 घंटों के लिए बंद रहेगी. इस आवश्यक मरम्मत कार्य के पूरा होने के बाद ही जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल किया जा सकेगा. इस शटडाउन का सीधा असर शहर के घनी आबादी वाले कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर पड़ेगा. जलापूर्ति ठप रहने से मुख्य रूप से कांटाटोली, सिरमटोली, चर्च रोड, डोरंडा, अशोकनगर, मेकॉन और इसके आसपास के इलाकों के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें : देश के लिए जीते 3 इंटरनेशनल गोल्ड, अब रांची में सब्जी बेचने को मजबूर पैरा एथलीट पुष्पा मिंज

करीब दो लाख लोग होंगे प्रभावित 

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस जलापूर्ति बाधित होने से लगभग दो लाख की आबादी प्रभावित होगी. विभाग की ओर से संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे जलापूर्ति बंद होने से पहले ही अपनी आवश्यकतानुसार पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. मरम्मत कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा कर जलापूर्ति पुनः शुरू करने का प्रयास किया जाएगा. इस अस्थायी असुविधा के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें : Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 13 सितंबर से मौसम होगा साफ, 20 तक फिर बारिश के आसार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मीडिया जगत में 25 से अधिक वर्षों का वृहद और समृद्ध अनुभव रखने वाले सतीश सिंह निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और खोजी पत्रकारिता के पर्याय हैं. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में अपनी 22 वर्षों की लंबी और समर्पित यात्रा के दौरान उन्होंने हमेशा सत्य और सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है. रांची में रहते हुए उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक झारखंड हाइकोर्ट की रिपोर्टिंग की, जहां न्याय प्रणाली, संवैधानिक पेचीदगियों और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को बेहद सरलता और गहराई के साथ पाठकों तक पहुंचाया. वर्तमान में वह झारखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, नीतिगत सुधारों और विभागीय कार्यप्रणालियों की गहन रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके लेखन का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति समाज को जागरूक करना और पाठकों को सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणपरक समाचार उपलब्ध कराना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >