रामगढ़: झारखंड राज्य किसान सभा की राज्य परिषद की जीबी बैठक गुरुवार को कांकेबार स्थित ओहदार भवन में हुयी. बैठक की अध्यक्षता हजारीबाग किसान सभा के जिला अध्यक्ष प्रो अनवर हुसैन ने किया. बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक मुख्य रूप से उपस्थित थे.
बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की किसान एवं भूमि संबंधी नीतियों की आलोचना करते हुए 10 अगस्त 2026 को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी जेल भरो अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया.
दिल्ली व रांची में चल रहे छात्र आंदोलनों का समर्थन करते हुए 10 अगस्त के जेल भरो अभियान के लिए राज्यभर में 100 से अधिक स्थानों पर किसानों की गोलबंदी करने की रणनीति बनाई गई. बैठक में सदस्यता अभियान चलाने, प्रखंड व जिला सम्मेलन आयोजित करने व नवंबर 2026 में राज्य सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया.
बैठक को महेंद्र पाठक, डॉ बीएन ओहदार, गणेश महतो, अनिरुद्ध कुमार, भंते जैनेंद्र तथागत, देवेंद्र ठाकुर, प्रीतम महतो, प्रवीण कुमार मेहता, सत्येंद्र कुमार मेहता, अविनाश बेदिया, मेवा लाल प्रसाद, कमालुद्दीन अंसारी, पोचाई प्रसाद, कयूम मलिक, घानेनाथ चौधरी, चितरंजन महतो, कृष्ण कुमार मेहता, नीमन यादव, अर्जुन यादव, राम यादव, किशोर कुमार, देवनारायण सिंह, इसहाक अंसारी, नूनू चंद महतो, जगदीश महतो, जितेंद्र सिंह, मो. इसाक अंसारी, शंभू महली, पवन कुमार सिंह, राज किशोर बेदिया मुख्य रूप से मौजूद थे.
