फिरोज की रिपोर्ट
मांडू (रामगढ़): मांडू थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे की एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों को रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
ये भी पढ़ें- पारसनाथ पहाड़ पर दावे को लेकर मारांग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा ने जताई आपत्ति
बताया गया कि संजय उरांव, पिता लच्चू उरांव, रांची के ओरमांझी से अपनी बहन के घर राखी बंधवाने के लिए चरही तापिन आया था. राखी बंधवाकर लौटने के दौरान उसकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में संजय उरांव के साथ संजू देवी और आठ वर्षीय रियांश उरांव भी घायल हो गये. दुर्घटना में तीनों को चोटें आईं.
घटना की सूचना मिलने के बाद नेशनल हाईवे एंबुलेंस की मदद से घायलों को मांडू सीएचसी पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
