बालू से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम
Copied link
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दुकान, कार व बाइक को किया क्षतिग्रस्त, ट्रैक्टर चालक की पिटाई
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दुकान, कार व बाइक को किया क्षतिग्रस्त, ट्रैक्टर चालक की पिटाई
गिद्दी. अरगड्डा पुराना चेकपोस्ट के पास सोमवार शाम लगभग 4.30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बालू से लदा ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रही बाइक (जेएच24एच-5532) से टकरा गया. इस दुर्घटना में हेसला गांव निवासी और पेट्रोल पंपकर्मी उमेश प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पास की सुनील यादव की दुकान में घुस गया, जिससे उनकी कार (जेएच01एफडब्ल्यू-6263) और बाइक (जेएच01एएफ-8832) क्षतिग्रस्त हो गयी. दुकान को भी नुकसान पहुंचा. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. ट्रैक्टर चालक जमीन पर गिर पड़ा, जिसे लोगों ने पकड़कर धुनाई कर दी. चालक भी हेसला गांव का ही बताया जा रहा है. ट्रैक्टर पर नंबर अंकित नहीं था. आक्रोशित लोगों ने गिद्दी-नयीसराय मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने, अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं. उमेश प्रजापति की शादी एक-दो वर्ष पहले ही हुई थी. उनकी असमय मौत से परिवार पर गहरा सदमा पड़ा है और घर में कोहराम मचा हुआ है. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.