पंचायत सहायकों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

पंचायत सहायकों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

मांडू. मांडू प्रखंड में पंचायत सहायकों से संबंधित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण नौ फरवरी से शुरू होकर तीन चरणों में आयोजित किया गया. इसमें प्रखंड की सभी 36 पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों ने भाग लिया. इसमें पंचायतों को योजनाओं की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण का संचालन मास्टर प्रशिक्षक ओमप्रकाश कुमार एवं मुखिया मास्टर प्रशिक्षक सरोज कुमारी की देखरेख में हुआ. प्रशिक्षकों ने कहा कि इस कार्यक्रम से पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ेगी. मौके पर प्रखंड समन्वयक पंचायती राज के शेखर कुमार, मुखिया रोपण देवी, इतवा मांझी, सरिता देवी, सरयू महतो, बोधि महतो, सहदेव महतो, बृजलाल, बृजलाल महतो, विवेक कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >