योजनाओं का लाभ किसानों व अन्य लाभुकों को दें : डीडीसी

योजनाओं का लाभ किसानों व अन्य लाभुकों को दें : डीडीसी

रामगढ़. कृषि व अन्य संबद्ध विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर डीडीसी रॉबिन टोप्पो की अध्यक्षता में बैठक हुई. उप विकास आयुक्त ने परियोजना निदेशक से वर्ष 2024-25 में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली. वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित योजनाओं व फसल आच्छादन की प्रखंडवार समीक्षा की गयी. उन्होंने कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों को योग्य लाभुकों का चयन कर योजनाओं से जोड़ने को कहा. उन्होंने लंबित इ-केवाइसी को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. किसान ही नहीं, बल्कि पशुपालन व मत्स्य पालन से जुड़े किसानों को भी केसीसी का लाभ देने को कहा. बैठक में जिले में निर्मित कोल्ड स्टोरेज व मिनी कोल्ड स्टोरेज की स्थिति की भी समीक्षा की गयी. उप विकास आयुक्त ने मत्स्य पालन से जुड़े लाभुकों को केसीसी उपलब्ध कराने को कहा. खनन प्रभावित क्षेत्रों में बंद खदानों की पहचान कर उन्हें माइनिंग कोलपिट के रूप में विकसित करते हुए मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्रवाई की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.