योग अपनाओ, रोग भगाओ-हर घर योग से ही बदलेगा देश : स्वामी रामदेव

योग अपनाओ, रोग भगाओ-हर घर योग से ही बदलेगा देश : स्वामी रामदेव

प्रतिनिधि, रजरप्पा

रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित कॉलोनी स्टेडियम में रविवार को भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में राज्यस्तरीय योग महोत्सव सह कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों लोगों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम में योग, आयुर्वेद, स्वदेशी और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया गया. इससे पूरा माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मुख्य प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि भारत की संस्कृति में योग और आयुर्वेद का विशेष महत्व है. उन्होंने लोगों से आधुनिक जीवनशैली के साथ-साथ अपने पारंपरिक ज्ञान को भी अपनाने को कहा. उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से असाध्य रोग भी दूर हो सकते हैं. व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है. उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही विज्ञान और आध्यात्म का केंद्र रहा है. हमारे शास्त्रों में जो ज्ञान हजारों वर्ष पहले दिया गया है, वही आज आधुनिक विज्ञान के रूप में सामने आ रहा है. झारखंड की हर पंचायत में पतंजलि योग शिक्षक नि:शुल्क योग कक्षा संचालित कर रहे हैं. 14 से 21 जून तक पूरे राज्य की पंचायतों में सात दिवसीय सर्व रोग निवारण योग शिविर आयोजित किये जायेंगे. कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रांतीय प्रभारी रामजीवन पांडेय ने कहा कि योग कलयुग का कल्पतरु है. यह व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और संतुलन लाता है. भारत स्वाभिमान के राज्य सह प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि तीन वर्षों से इस प्रकार के महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.

लाइव जुड़े स्वामी रामदेव, कहा नियमित करें योग

इस दौरान योग ऋषि स्वामी रामदेव ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े. उनका संबोधन एलइडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को दिखाया गया. उन्होंने कहा कि योग ही एकमात्र ऐसा माध्यम है, जिससे विश्व की सभी समस्याओं का समाधान संभव है. उन्होंने कहा कि जिस दिन हर घर में सभी लोग नियमित योग करना शुरू कर देंगे, उस दिन समाज की अधिकांश समस्याएं स्वतः समाप्त हो जायेंगी. उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से शरीर के सभी रोगों को दूर किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि योग अपनाओ, रोग भगाओ-हर घर योग अभियान से ही हमारा देश बदलेगा.

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश

कार्यक्रम के दौरान छऊ नृत्य, झारखंडी झूमर नृत्य, विभिन्न आकर्षक झांकियां और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये गये. इन प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को निरोग जीवन अपनाने और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया. कार्यक्रम स्थल पर पतंजलि से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नि:शुल्क परामर्श स्टॉल भी लगाया था. यहां प्राकृतिक चिकित्सा, यज्ञ चिकित्सा, सटकर्म, पंचकर्म, अष्टांग योग, मिट्टी लेपन, सूत्र नेति, जल नेति और कुंजल क्रिया जैसी विधियों के माध्यम से लोगों को रोगों से मुक्ति के उपाय बताये गये.

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी : कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो, पार्षद प्रीति दीवान, जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, राज्य किसान प्रभारी करम कोयरी, युवा प्रभारी उमेश कुमार, सह प्रभारी रास बिहारी, चंद्रशेखर चौधरी, राजेंद्रनाथ चौधरी, पवन कुमार दांगी, शैलेंद्र सिंह, वरुण बगड़िया, मुखिया मंजू देवी, मुखिया किरण देवी, जितेंद्र कुमार, रवींद्र कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद लाल, बासुदेव कुमार, रामकिशोर प्रसाद, महेश धोबी, संजय शुक्ला, रजनीकांत राठौड़, युगेश महतो, महेंद्र प्रसाद, प्रखंड प्रभारी प्रमोद पासवान, झलकू महतो, सुरेंद्र सिंह, अरुण दांगी, उमेश दांगी, एकता दांगी, धनेश्वर महतो, ललित महतो, धर्मनाथ महतो, नेपाल महतो, युगल अग्रवाल, सुभाष महतो, राम नारायण महतो, महेंद्र सोनी, मिथलेश सिंह, विकास कुमार, सत्येंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >