गोला. गोला वन क्षेत्र के हेंसापोड़ा पंचायत क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. रविवार की रात में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए कई किसान के खेतों में लगे विभिन्न फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया. किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर क्षतिपूर्ति मुआवजा एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि डुमरडीह, टुंगरीडीह सहित अन्य गांव के टिकेश्वर महतो, रोहन लाल महतो, विनोद महतो, हीरालाल महतो के फसलों को बर्बाद कर दिया. बताते चलें कि पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का उत्पात पुन: एक बार शुरू हो गया है. जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
जंगली हाथियों का उत्पात जारी
जंगली हाथियों का उत्पात जारी
