डायरेक्टर टेक्निकल ने केदला वाशरी का किया निरीक्षण

डायरेक्टर टेक्निकल ने केदला वाशरी का किया निरीक्षण

केदला. सीसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल ऑपरेशन चंद्रशेखर तिवारी ने केदला बसंतपुर वाशरी व आउटसोर्सिंग कंपनी केबीपी का निरीक्षण किया. केदला वाशरी के क्लीन कोल, पावर कोल सहित मशीनों के रख-रखाव का निरीक्षण किया. प्रदूषण मुक्त वातावरण में मजदूरों से काम कराने की सलाह पीओ एनके झा व अन्य अधिकारियों को दी. वाशरी में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही. बसंतपुर के कोतरे इलाके में आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा संचालित केबीपी परियोजना का भी निरीक्षण किया. इस दौरान कंपनी को बेहतर तरीके से परियोजना चलाने का निर्देश दिया. मौके पर महाप्रबंधक कल्याण जी आनंद, केबीपी परियोजना के अधिकारी प्रणव सहित सुरक्षा विभाग के लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >