मनुष्य जैसा कर्म करेगा, वैसा ही मिलेगा फल : दयानंद प्रसाद

मनुष्य जैसा कर्म करेगा, वैसा ही मिलेगा फल : दयानंद प्रसाद

रजरप्पा. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के लारी गांव में शनिवार को संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित सत्संग कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की अच्छी भागीदारी रही. इस अवसर पर वक्ताओं ने आध्यात्मिक विचार प्रस्तुत करते हुए जीवन में कर्म की महत्ता पर जोर दिया. कार्यक्रम में रजरप्पा शाखा मुखी दयानंद प्रसाद ने कहा कि मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल प्राप्त होता है. हमें सदैव अच्छे विचारों और नेक कार्यों को अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि परमात्मा की भक्ति और सत्संग से मनुष्य के अंदर सकारात्मक परिवर्तन आता है. सत्संग के माध्यम से व्यक्ति को सच्चाई, प्रेम, भाईचारा और मानवता का संदेश मिलता है, जो जीवन को सही दिशा देता है. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अपने आचरण को शुद्ध रखें और समाज में प्रेम व सद्भाव का वातावरण बनाये. मौके पर दयानंद नायक, रेणु देवी, सत्येंद्र नायक, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, शांति देवी, रजनी देवी, गम्हाड़ी नायक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >