वाहन के धक्के से मजदूर की मौत

वाहन के धक्के से मजदूर की मौत

चितरपुर. रामगढ़ – बोकारो मार्ग स्थित लारी पानशाला के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया जाता है कि रजरप्पा थाना क्षेत्र के छोटकीपोना निवासी धनंजय महतो (40 वर्ष) पिता किशुन महतो साइकिल से मजदूरी करने रामगढ़ की ओर जा रहा था. इसी बीच, पीछे से वाहन ने धक्का मार दिया. घटनास्थल पर ही मजदूर की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर रजरप्पा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. धक्का मारने वाला वाहन फरार हो गया. ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >