मतदाता सूची के शत-प्रतिशत सत्यापन पर विमर्श

मतदाता सूची के शत-प्रतिशत सत्यापन पर विमर्श

रामगढ़. भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला की ओर से पटेल छात्रावास, कांकेबार में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बीएलए दो कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने की. मुख्य अतिथि बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण उपस्थित थे. विरंची नारायण ने कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता भाजपा संगठन का मूल मंत्र है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना आवश्यक है. प्रत्येक बीएलए दो कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो. कार्यशाला में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, फॉर्म छह, फॉर्म सातऔर फॉर्म आठ के उपयोग, नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गयी. बूथ स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और प्रभावी मतदाता संपर्क के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया. जिलाध्यक्ष संजीव ने 30 दिनों के भीतर सभी बीएलए-2 कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों की मतदाता सूची का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में भाजपा के जिला, मंडल एवं मोर्चा स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >