रामगढ़ में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक

रामगढ़ में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की. 15, 22 और 23 अगस्त को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा.

रामगढ़. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल व पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज ने मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

राजनीतिक दलों की भूमिका पर की गई चर्चा

बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत किए जा रहे कार्यों, आगामी गतिविधियों व राजनीतिक दलों की भूमिका पर चर्चा की गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन व त्रुटिरहित बनाना व सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवश्यक अवसर उपलब्ध कराना है.

15 एंव 22-23 अगस्त को मतदान केंद्रों पर आयोजित होगी विशेष कैंप

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि 15 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा 22 व 23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे. इन कैंपों के माध्यम से नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने, आवश्यक सुधार कराने व अन्य संबंधित कार्यों के लिए आवेदन कर सकेंगे.

पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष जोर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वैसे पात्र नागरिक, जिनका नाम पांच अगस्त को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे प्रपत्र-छह के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ को जमा किया जा सकता है. इसके अलावा इसीआइएनइटी ऐप अथवा भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है. वहीं, जिन मतदाताओं को अपना नाम एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में स्थानांतरित कराना है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रपत्र-आठ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

युवा मतदाताओं के निबंधन को लेकर विद्यालयों में कार्यशाला

बैठक में बताया गया कि सभी विद्यालयों में हेल्प डेस्क मैनेजरों के माध्यम से कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है. इन कार्यशालाओं के माध्यम से वैसे छात्र-छात्राओं का मतदाता सूची में निबंधन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, जो एक अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: झारखंड SIR: 63.24 लाख मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस

ये भी पढ़ें: योग्य मतदाता का नाम छूटे नहीं, अयोग्य का जुड़े नहीं : डीसी

हाउस टू रोल वेरीफिकेशन का कार्य जारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में बीएलओ द्वारा हाउस टू रोल वेरीफिकेशन का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे अपने स्तर से मतदाताओं को जागरूक करें तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने एवं मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में जिला प्रशासन को सहयोग करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >