पतरातू में SIR से छूटे मतदाताओं के मामलों के लिए लगा विशेष शिविर, 162 को जारी हुआ नोटिस

पतरातू के हेसला पंचायत में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. 162 मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत छूटे हुए मतदाताओं के लिए गुरुवार को हेसला पंचायत भवन में एक विशेष शिविर लगाया गया. इसका उद्देश्य मतदाता सूची में सुधार और नए नाम जोड़ने जैसे विशेष अभियानों से छूटे मतदाताओं के मामलों का निपटारा करना था. शिविर में अंचल अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता मौजूद रहे और उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली.

संबंधित मतदाताओं से ज़रूरी कागजात लेकर उनके मामलों की जांच-पड़ताल की गयी, जिसके फलस्वरूप कई मतदाताओं के मामलों को अंतिम रूप दिया गया.

162 मतदाताओं को नोटिस जारी

अधिकारियों ने बताया कि एसआईआर के तहत क्षेत्र के करीब 162 मतदाताओं को नोटिस जारी किये गये हैं. इनमें से कुछ मतदाताओं के पते के सत्यापन या पहचान संबंधी कागजात में गड़बड़ी के कारण नोटिस जारी किए गए थे. नोटिस के आधार पर मिले कागजातों का सत्यापन कर ज़रूरी कार्रवाई की जा रही है, जिससे कई मतदाताओं के रिकॉर्ड सही किए गए हैं.

दस्तावेजों के अभिलेख सुरक्षित रखने का निर्देश

अंचल अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने कर्मियों को निर्देश दिया कि मतदाताओं से मिले कागजातों की ठीक से जांच कर उनका रिकॉर्ड सुरक्षित रखें, ताकि आगे सत्यापन के दौरान कोई दिक्कत न हो. उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने की दिशा में ज़रूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिससे कई मतदाताओं को फायदा हुआ है.

बीएलओ समेत कई कर्मी रहे मौजूद

मौके पर बीएलओ अनिता कुमारी, राधिका देवी, रोहिणी देवी एवं निम्मू कुमारी सहित पंचायत सुपरवाइजर श्वेता कुमारी, निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंद्र ठाकुर, अशोक भगत समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: विवाह से इनकार पर 7 साल का सहमति वाला रिश्ता दुष्कर्म नहीं: झारखंड HC

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >