एनएच-23 पर भारी वाहनों की कतार का ग्रामीणों ने किया विरोध, प्रदूषण पर जतायी चिंता

गोला में एनएच-23 पर भारी वाहनों की कतार और फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध जताया. सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जताई गंभीर चिंता.

गोला : गोला प्रखंड के बनतारा स्थित वनांचल कॉनकास्ट प्राइवेट लिमिटेड के समीप एनएच-23 पर भारी वाहनों की लंबी कतार लगाये जाने का ग्रामीणों ने विरोध जताया. इस संबंध में फैक्ट्री गेट के पास आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा और प्रदूषण की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की. ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री में लोडिंग के लिये आने वाले ट्रकों की कतार मुख्य सड़क तक पहुंच जाती है. जिससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इसी कारण एक सड़क दुर्घटना भी हुई थी. लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. बैठक में फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय फैक्ट्री से अत्यधिक धूल और प्रदूषण फैलता है. जिससे आसपास के गांवों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सुरक्षा मानकों के पालन में भी लापरवाही का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में जिला स्तरीय टीम ने जांच की थी. लेकिन उसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

मुखिया बजरंग महथा ने फैक्ट्री इंचार्ज को मौके पर बुलाकर सड़क पर वाहनों की कतार समाप्त करने तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की. फैक्ट्री इंचार्ज ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. बैठक में मुखिया लइक आलम, पंचायत समिति सदस्य बालगोबिंद महतो, आनंद महतो, डब्लू महतो, दीवाकर करमाली, अजय करमाली सहित अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >