सांडी में बिजली बहाल की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

सीसीएल रजरप्पा के विस्थापित गांव सांडी में बिजली आपूर्ति की अनियमितता को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.

ग्रामीणों ने काटा सब स्टेशन से बिजली, उत्पादन ठप फोटो फाइल : 29 चितरपुर जे – सब स्टेशन में प्रदर्शन करते ग्रामीण रजरप्पा. सीसीएल रजरप्पा के विस्थापित गांव सांडी में बिजली आपूर्ति की अनियमितता को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. खराब ट्रांसफॉर्मर को दुरुस्त करने और नियमित बिजली बहाल करने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने दोपहर एक बजे विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया और बिजली काट दी. बिजली कटने से सीसीएल रजरप्पा परियोजना में उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ. घेराव के दौरान ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना था कि 22 सितंबर को ट्रांसफॉर्मर खराब होने के बाद पूरे गांव में अंधेरा छा गया. इसके बाद सीसीएल ने वैकल्पिक रूप से 12-12 घंटे बिजली दी, लेकिन यह व्यवस्था संतोषजनक नहीं रही. घेराव की सूचना मिलने पर सीसीएल रजरप्पा के क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी आशीष झा सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ट्रांसफॉर्मर दुरुस्त नहीं किया जाता और नियमित बिजली बहाल नहीं तक आंदोलन जारी रहेगा. उधर, समाचार भेजे जाने तक रजरप्पा क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >