गोला में हाथियों का खौफ, ग्रामीणों ने मांगी 25 स्ट्रीट लाइट और 20 मशाल

झारखंड के गोला प्रखंड में ग्रामीणों ने जंगली हाथियों से सुरक्षा के लिए वन विभाग से स्ट्रीट लाइट, टॉर्च और मशाल उपलब्ध कराने की मांग की है.

गोला. गोला प्रखंड के हुप्पू पंचायत अंतर्गत खोखा एवं लदनाटांड़ गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को वन कार्यालय पहुंचकर वन विभाग से जंगली हाथियों से बचाव के लिये आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की. इस संबंध में ग्रामीणों ने वन विभाग को लिखित आवेदन सौंपा. आवेदन में ग्रामीणों ने गांव के विभिन्न हिस्सों में रोशनी की व्यवस्था के लिए 25 स्ट्रीट लाइट, ग्रामीणों की सुरक्षा के लिये 25 टॉर्च तथा हाथियों को गांव से दूर भगाने के लिए 20 मशाल उपलब्ध कराने की मांग की है.

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही से लोगों में भय का माहौल बना रहता है. रात के समय हाथियों के गांव में प्रवेश करने की आशंका के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है. ग्रामीणों ने कहा कि पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण रात में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो जाता है.

ऐसे में स्ट्रीट लाइट, टॉर्च एवं मशाल उपलब्ध होने से ग्रामीणों को हाथियों से बचाव में काफी मदद मिलेगी. उन्होंने वन विभाग से मांगों पर शीघ्र पहल करते हुए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की अपील की है. इस दौरान वनरक्षी मनीष शर्मा एवं निलेश पोद्दार को मांग पत्र सौंपा गया. पत्र सौंपने वालों में ठाकुरदास महतो, रूपलाल महतो, रवि हाजरा, कालिदास महतो, अरविंद कुमार, अमित महतो, अजय महतो, अनूप कुमार, बबलू कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में दिवाली से पहले लगेगा खास मेला, लकी ड्रॉ में मिलेंगे आकर्षक इनाम

ये भी पढ़ें: इस शिव मंदिर में पूरी होती है भक्तों की मनोकामनाएं, सावन में उमड़ते हैं श्रद्धालु


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >